मनोरंजन

खेतों में काम कर रही महिलाओं का ऋचा चड्ढा ने किया वीडियो शेयर

अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में ऋचा ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ महिलायें खेतो में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते ऋचा कहती है -‘महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं?’


सोशल मीडिया पर ऋचा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ऋचा ने इस वीडियो के जरिये किसान आंदोलन का विरोध कर रहे लोगों पर तंज कसा है। गौरतलब है देश में लगभग 2 महीन से चल रहे किसान आंदोलन का देश -विदेश के कई सेलिब्रिटी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा हुआ है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में भी हैं।

 

Share:

Next Post

'राधे श्याम' का प्री टीज़र जारी, Valentine's Day पर रिलीज होगी फिल्म

Sun Feb 7 , 2021
सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं। फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए प्रभास ने फिल्म का प्री टीजर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ […]