
नई दिल्ली। ऋषभ पंत की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में मात देकर दिल्ली पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली की इस जीत में कप्तान ने 37 रन बनाए और इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के लिए इतिहास रच दिया।
पंत आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिल्ली के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है, जो चोट के चलते इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। 23 साल के पंत के दिल्ली के लिए अब 2204 रन हो गए हैं, जिसमें उनके 13 अर्धशतक और एक शतक है। वह 2016 में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। वहीं अय्यर ने दिल्ली के लिए 2200 रन बनाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved