मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को हिट गाने देने वाले सिंगर्स की लिस्ट में शायद किशोर कुमार (Kishore Kumar) का नाम सबसे ऊपर होगा। लेकिन एक ऐसा भी गाना था जिसे किशोर की आवाज में गंवाने से पहले ऋषि (Rishi Kapoor) डर रहे थे। लेकिन बाद में जो हुआ उसने इतिहास रच दिया।
ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 1973 में आई फिल्म बॉबी से बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया था। पिता राज कपूर ने बेटे को लॉन्च करने के दौरान फिल्म के म्यूजिक और सिंगर्स पर काफी मेहनत की थी। वो चाहते थे ऋषि के लिए कोई ऐसा सिंगर गाना गाए जिसकी आवाज उनसे मिलती हो। ऐसे में सिंगर शैलेंद्र को फाइनल किया गया।
ऋषि की आवाज शैलेंद्र
शैलेंद्र ने ऋषि की अगली फिल्म रफू चक्कर के लिए भी अपनी आवाज दी। ऐसे में फिल्म बेशक चले या नहीं लेकिन शैलेंद्र की आवाज वाले गाने ऋषि पर खूब पसंद किए जा रहे थे। ऐसे में फिल्ममेकर्स और म्यूजिक डायरेक्टर ऋषि के लिए शैलेंद्र को फिल्म का हिस्सा बना रहे थे।
जहरीला इंसान
लेकिन फिर 1974 में ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी और नीतू सिंह स्टारर में फिल्म आई ‘जहरीला इंसान’। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन एक गाना ब्लॉकबस्टर साबित हो गया। ये वही गाना है जिसे किशोर कुमार से गवाए जाने के लिए पहले ऋषि कपूर डर रहे थे।
आरडी बर्मन का म्यूजिक
फिल्म ‘जहरीला इंसान’ का म्यूजिक आरडी बर्मन ने तैयार किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में थे और उनके लिए शैलेंद्र से ही कई गाने गवाए गए। लेकिन जब आरडी बर्मन ने अगले गाने के बोल सुने और उसका म्यूजिक तैयार किया तो उन्होंने मन बना लिया कि ये गाना तो किशोर कुमार ही गाएंगे।
ऋषि कपूर का डर
ऋषि कपूर को डर था कि वो एक नए एक्टर हैं। करियर की शुरुआत में एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं होगा। और शैलेंद्र की आवाज उन्हें सूट करती है ऐसे में किशोर कुमार की आवाज उन्हें सूट करेगी या नहीं। और ये भी डर था कि किशोर कुमार उस समय के बड़े सिंगर थे वो एक नए एक्टर के लिए गाने के लिए मानेंगे या नहीं।
ये था वो गाना
लेकिन आरडी बर्मन ने वो गाना किशोर से गवाया। वो गाना था ‘ओह हंसिनी’। ये फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन गाना ब्लॉकबस्टर हो गया। इसी गाने से फिल्म को पहचाना भी गया। इसके बाद ऋषि कपूर की कई फिल्मों में किशोर दा ने अपनी आवाज दी और गाने ब्लॉकबस्टर हुए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved