मनोरंजन

Rishi Kapoor Movies: बॉलीवुड के ‘स्वेटरमैन’ कहलाते थे ऋषि कपूर, जो स्वेटर एक बार पहना, रिपीट नहीं किया

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किए जाते हैं। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। अपने लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाले ऋषि कपूर अपनी अदाकारी के साथ- साथ अपनी स्टाइल स्टेमेंट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। एक दौर ऐसा भी था, जब अभिनेता के एक शौक ने स्टाइल स्टेमेंट ही सेट कर दिया था। दरअसल, ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे।

ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ऋषि कपूर की फिल्मों में उनका यह शौक साफ झलकता था। इतना ही नहीं इस बारे में खुद अभिनेता ने एक बार ट्वीट कर बताया था। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में जानकारी दी थी कि वह स्वेटर्स के बेहद शौकीन हैं। इतना ही नहीं उन्हें अलग-अलग तरह के स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने कभी भी अपनी किसी फिल्म में पहना हुआ कोई स्वेटर रिपीट नहीं किया।


ऋषि कपूर के इन रंगीन स्वेटर्स को उनके फैंस खासकर लड़कियां बेहद पसंद करती थीं। यही वजह है कि ऋषि कपूर का यह शौक उस दौर में एक ट्रेंड बन गया था। फिल्मों में स्वेटर को फैशन स्टेटमेंट के तौर पर पेश करने वाले ऋषि कपूर को उनके इस शौक की वजह से बॉलीवुड का स्वेटरमैन भी कहा जाता था। फिल्म चांदनी में अभिनेता ने अपने इस कलेक्शन की शानदार झलक लोगों के सामने पेश की।

उस दौर में ऋषि कपूर की फैन फॉलोइंड इस हद तक थी कि उनके फैंस भी स्वेटर के इस स्टाइल को फॉलो करने लगे थे। 80 के दशक में युवाओं को ऋषि का यह अंदाज इतना पसंद आता था कि दुकानों में उनके खास स्वेटर और जैकेट की मांग बढ़ जाती थी। ऋषि कपूर ने एक नहीं बल्कि उस दौर की करीब सभी फिल्मों में स्वेटर को फैशन स्टेटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया।

स्वेटर के लिए ऋषि कपूर की दीवानगी इतनी थी कि कई बार फिल्मों के गानों में एक्ट्रेस स्कर्ट पहने नजर आती थीं, तो वहीं ऋषि कपूर अपने उसी अंदाज में स्वेटर और मफलर पहन सबका दिल जीत लेते थे। अभिनेता के इस स्टाइल स्टेटमेंट से प्रभावित होकर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई अन्य फिल्मी कलाकार भी बाद में इसे फॉलो करने लगे थे।

Share:

Next Post

हिंसक झड़प के बाद एक्शन में सरकार, आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला, इंटरनेट सेवा बंद

Sat Apr 30 , 2022
पटियाला। पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार को पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया […]