img-fluid

AI से सिखाएंगे सडक़ सुरक्षा, AI एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म तैयार

April 01, 2026

इन्दौर। सडक़ सुरक्षा जागरूकता के लिए यातायात पुलिस ने अब एआई का सहारा लिया है। कल हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एआई एनिमेटेड पोस्टर्स के साथ ही एक शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई है, जो सोशल मीडिया के साथ ही अन्य प्लेटफॉर्म पर यातायात नियमों के पालन का पाठ पढ़ाएगी।

पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने कल इन पोस्टर्स और शॉर्ट फिल्म को लॉन्च करने के साथ ही इसे तैयार करने वालों से बात भी की। पोस्टर में एआई की मदद से तैयार एनिमेटेड कैरेक्टर सडक़ सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों को सरल तरीके से बता रहे हैं। यातायात पुलिस अब इन पोस्टर्स को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित करेगी।


  • एआई एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म में शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटना और पुलिस के पास मौजूद अत्याधुनिक संसाधनों की जानकारी दी गई है। यातायात थाना प्रभारी (पूर्व) अरविंद दांगी ने बताया कि इस शॉर्ट फिल्म को विभिन्न चौराहों पर एलइडी स्क्रीन और यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जनता को दिखाया जाएगा।

    25 कार्यक्रम में 3900 से ज्यादा हेलमेट
    इसी बीच कल सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य लगातार हर हफ्ते चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान में मुफ्त हेलमेट वितरण किया गया। अब तक 25 हेलमेट वितरण कार्यक्रम में यातायात पुलिस 3900 से ज्यादा हेलमेट वितरित कर चुकी है।

    Share:

  • Highflyer Casino Operations For Canadian Players

    Wed Apr 1 , 2026
    Navigating Highflyer Casino in Canada For Canadian online gaming enthusiasts, understanding how a platform operates is key to a secure and enjoyable experience. The HIGhflyer casino has established itself as a noteworthy destination, specifically catering to the Canadian market with its tailored services. This platform, operated by Ellipse Entertainment Limited, functions under a dual-licensing system […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved