img-fluid

500 एकड़ पर डाका!

April 03, 2026

  • कुंडम में आदिवासी जमीन हड़पने का बड़ा खेल, पटवारी पर मिलीभगत के आरोप

जबलपुर। जिले के कुंडम तहसील के राजा इमली गांव से एक चौंकाने वाला भूमि घोटाला सामने आया है, जहां आदिवासियों की करीब 500 एकड़ जमीन पर कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर कब्जा कर लिया गया। इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


  • आरोप है कि पिछले दो दशकों से पदस्थ पटवारी राजकुमार गोटिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आदिवासी परिवारों को आवंटित पट्टे की जमीन को रिकॉर्ड में हेरफेर कर बिल्डरों और रसूखदार लोगों के नाम दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से करीब 150 आदिवासी परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनकी जमीन अब उनके हाथों से निकल चुकी है। पीडि़तों का कहना है कि उन्हें इस घोटाले की भनक तब लगी जब उनकी जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किया जाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें दस्तावेज दिखाकर चुप करा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीडि़त परिवारों ने एकजुट होकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घोटाला न सिर्फ आदिवासी अधिकारों पर सीधा हमला है, बल्कि सिस्टम में बैठे भ्रष्टाचार की एक बड़ी तस्वीर भी उजागर करता है।

    Share:

  • संसद में उठे सवाल के जवाब में सरकार ने बताया, पीएम मोदी के दौरे और ईरान हमले में कोई संबंध नहीं

    Fri Apr 3 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के फरवरी में हुए इजरायल (Israel) दौरे को लेकर संसद में बुधवार को अहम सवाल उठाए गए। सांसद अब्दुल वहाब (MP Abdul Wahab) ने विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) से पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी को उनके इजरायल दौरे के तुरंत बाद ईरान (Iran) पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved