
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Opener Rohit Sharma ) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला (three match test series) से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा को कल मुंबई में अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। रोहित की जगह टीम में प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को शामिल किया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक सेंचूरियन, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक जोहान्सबर्ग और तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा।
भारत की टेस्ट टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved