img-fluid

Ronit Roy ने तीसरी बार की शादी, लिप-लॉक करते नजर आए दोनों

December 27, 2023
मुंबई (Mumbai) एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रोनित (Ronit Roy) ने एक बार फिर अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय से शादी की है। 58 साल की उम्र में एक्टर ने 20वीं सालगिरह के मौके पर हिंदू रीति-रिवाज (hindu customs) से फिर से शाही अंदाज में विवाह किया। इस विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


रोनित और नीलम की शादी 2003 में हुई थी। अब 20 साल बाद एक बार फिर ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। रोनित ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में रोनित अपनी पत्नी के साथ लिप-लॉक करते नजर आ रहे हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया है। रोहित के दोबारा शादी करने पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने से पहले रोनित ने शंकर मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को हिंट दिया था। वीडियो शेयर करते हुए रोनित ने लिखा, मंदिर में भारी तैयारियां चल रही हैं। आज एक बार फिर मेरी शादी हो रही है। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है।दरअसल, रोनित की पहली शादी जोआना से हुई थी, लेकिन किसी वजह से ये अलग हो गए। इसके बाद रोनित ने एक्ट्रेस नीलम सिंह से तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। नीलम ने फिल्म ‘सिलसिला है प्यार का’ और ‘सुराग’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।

Share:

  • बुझो तो जाने—आज की पहेली

    Wed Dec 27 , 2023
                                                                                            27 दिसंबर 1.काली है पर काग नहीं, लम्बी है पर नाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved