मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर चला Roohi का जादू, दूसरे दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

मुंबई। गुरुवार 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने अनुमान से अधिक कलेक्शन किया। इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।

फिल्म रूही के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने केवल भारत में 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन रूही ने 2.25 करोड़ का कलेकिशन किया है। ये कलेक्शन ऐसे समय पर आया है जब अधिकतर जनता कोरोना के डर से थियेटर जाने से कतरा रही है। महाराष्ट्र में ये संक्रमण दोबारा फैल रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की बढ़ती ब्रांड वैल्यू का सीधा फायदा निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘रूही’ (Roohi Box Office Collection) को मिलता दिखाई दे रहा है। महाशिवरात्रि के अवकाश का लाभ लेने के लिए फिल्म ‘रूही’ के निर्माताओं इसे पूरे देश में गुरुवार को रिलीज किया था। फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज की गई है।

ओपनिंग डे पर ‘रूही’ के मिले रिस्पॉन्स से इंडस्ट्री में भी खुशी है। अब दूसरे दिन का कलेक्शन उनकी खुशी दोगुनी कर सकता है। ये आने वाले दिनों में रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्मों के लिए एक अच्छा संकेत साबित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले रिलीज हुई कुछ फिल्में जैसे क्योंकि सूरज पे मंगल भारी, टेनेट और वंडर वुमन 84 जैसी फिल्मों ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था।

रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राज कुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं। वरुण का एक अलग फैन बेस है और इसका फायदा भी रूही फिल्म में देखने को मिल रहा है। फिल्म रूही की कहानी दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्ज़ा नाम की एक भयावह रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हैं। रूही के अंदर अफजा का साया है। जो अपने हनीमून पर नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करती है।

Share:

Next Post

आतंक पर प्रहार : दहशतगर्दों के सात मददगार गिरफ्तार, बड़ा खुलासा होने की संभावना

Sat Mar 13 , 2021
जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सात मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनसे ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर शोपियां के विभिन्न गांवों में छापा मारकर मददगारों को पकड़ा […]