
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी को समन भेजा है। आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया है। बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एसीएमएम ने दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के एक मुकदमे को स्वीकर कर लिया है। प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली की मंत्री आतिशी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved