
उज्जैन। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में जनजातीय महासम्मेलन रखा गया है। उज्जैन से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उज्जैन से 2 हजार लोग जाएँगे। इसके लिए आरटीओ ने 50 बसों की व्यवस्था कर ली है। इतना ही नहीं उज्जैन आरटीओ ने हरदा के लिए भी 150 बसें जिले से अधिग्रहित की हैं।
15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर भोपाल में जनजातीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश से इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख जनजातीय प्रजाति के लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार उज्जैन से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 2 हजार लोग पहुँचेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved