मुंबई। टीवी पर पिछले तीन महीनों से ऑडियंस को एंटरटेन (Entertain the audience) करने वाले शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा को अपना विनर कपल मिल गया है। फाइनल में पॉपुलर गुरमीत और देबिना (Gurmeet and Rubina Dilaik) को टक्कर देते हुए रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला इस शो के विनर बने। इस शो में सभी कपल ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की। मस्तीभरे टास्क ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। अब ये शो विनर कपल के नाम का एलान करने के बाद खत्म हो गया है। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया था।
शो ने जीता ऑडियंस का दिल
इस शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के अलावा हिना खान और रॉकी जैसवाल, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार नजर आए थे। शो के दौरान इन सभी कंटेस्टेंट के बीच गहरा रिश्ता देखा गया। इसी शो के दौरान अविका और मिलिंद ने शादी की थी। वहीं हिना और रॉकी जैसवाल ने भी शो की शुरुआत के समय एक सेरेमनी एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। ये सीजन हमेशा ऑडियंस के लिए खास रहने वाला है। खासकर इन जोड़ियों के बीच होने वाली मस्तीभरी नोक–झोंक याद आने वाला है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved