मुंबई। बिग बॉस फेम (Bigg Boss Fame) और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रुबीना कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसी बीच अब रुबीना की फैमिली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुबीना की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक और उनके पिता का कार एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रुबीना के बहन ने फैंस के साथ शेयर की है।
सभी लोग बिल्कुल ठीक हैं
ज्योतिका ने व्लॉग में आगे बताया कि उस रास्ते में पर काम चल रहा था और कीचड़ भी बहुत था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो और उनके पापा और पति बिल्कुल ठीक हैं। किसी को कोई चोट नहीं लगी। बता दें कि ज्योतिका हाल ही में थाईलैंड ट्रिप पर गई थीं। वो उसी ट्रिप से वापस घर लौट रही थीं। वहीं, उनके पापा जो कि सेब की खेती करते हैं, वो सेब बेचकर लौट रहे थे। ऐसे में सभी एक ही कार में साथ आ रहे थे। इस खबर से रुबीना के फैंस काफी डर गए थे, लेकिन अब सब ठीक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved