
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कांकरतला में टीएमसी के एक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उसे हथौड़े और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है.
बीरभूम के कांकरतला में टीएमसी कार्यकर्ता नियामुल की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 27 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक गिरफ्तारी हुई है. शुक्रवार (21 फरवरी) की रात नियामुल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इधर बीरभूम में बढ़ती अराजकता को लेकर बीजेपी नाराज है और दोपहर में मोहम्मद बाजार थाने के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी में है. इस प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरपर्सन कृष्णेंदु नारायण चौधरी को धमकी देने के मामले में एक और आरोपी वसीम अकबर को गिरफ्तार किया गया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved