
इंदौर। इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। वही इस तहर को अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करी जाएगी।
दरअसल इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से ईंधन मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण न करें।
साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा दो आदेश भी जारी किए गए हैं। भ्रामक जानकारी फैलाने, जमाखोरी करने या कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved