img-fluid

‘क्योंकि सास 2’ की वापसी पर रुपाली गांगुली ने किया रिएक्ट, बोली.- स्मृति ईरानी….

August 04, 2025

मुंबई। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर से टीवी पर शानदार वापसी की है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस शो के पहले पार्ट की तरह ही इसका दूसरा पार्ट यानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में फिर से स्मृति ईरानी तुलसी (Iranian basil) और अमर उपाध्याय मिहिर विरानी (Amar Upadhyay Mihir Virani) के रोल में नजर आ रहे हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो के आने के बाद से ही सोशल मीडिया ‘अनुपमा’ शो को ये कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि अब ये फ्लॉप हो जाएगा। इसकी टीआरपी बुरी तरह से गिर जाएगी। ऐसे में अब ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इस पर रिएक्ट किया है।

[relpost

क्योंकि…को लेकर बोलीं रुपाली

‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान रुपाली से स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी को लेकर सवाल किया गया। विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में रुपाली कहती हैं, ‘कोई शूट करता है दो दिन तो उसके लिए बहुत बड़ी न्यूज बन जाती है। सबके लिए नेशनल अवॉर्ड है, लेकिन टेलीविजन वालों के लिए नहीं है।’

टेलीविजन वालों के लिए कोई अवॉर्ड नहीं

इसके बाद रुपाली से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी हो रही है तो लोग सोच रहे हैं कि इसी वजह से आप आशीर्वाद लेने गई थीं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘अरे…हमारे ही चैनल पर आ रहा है। और मुझे बहुत गर्व है कि स्मृति जी हमारे टेलीविजन पर वापस लौटी हैं। ये बहुत बड़ी बात है, जो उस जगह से वापस आईं हैं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। क्योंकि टेलीविजन वालों के लिए कोई अवॉर्ड नहीं है तो हो सकता है कि स्मृति जी आए तो शायद उस दिशा में कुछ रास्ता मिले।’

सरकार की ये रिक्वेस्ट

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘क्योंकि, आज कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नेशनल अवॉर्ड है। हर सीजनल सिनेमा सबके लिए नेशनल अवॉर्ड है, लेकिन टेलीविजन वालों के लिए नहीं है और वो नॉनस्टॉप काम करते हैं। कोविड में सबके लिए सहूलियत थी कि अपने घर से निकले, लेकिन हम टीवी वाले रोज सेट पर जाकर काम करते थे। हम डेली सुबह 6 से शाम 6 बजे तक शूट करते थे, फिर चाहे जो भी हो जाए। जब एक फिल्म स्टार निकल कर शूट करता था तो हर जगह खबर होती थी, लेकिन जब पूरी टीवी इंडस्ट्री कोविड में काम कर रही थी तो वो न्यूज नहीं बनी। मैं सरकार से विनती करती हूं कि हम भी बहुत मेहनत करते हैं तो अगर हमें भी थोड़ी सी वैल्यू मिल जाए तो हमें भी अच्छा लगेगा। अब स्मृति जी आ गई हैं तो सबकी नजरें अब टीवी पर होंगी।’

Share:

  • रुबीना दिलैक के पिता और बहन की कार को पीछे से मारी टक्कर

    Mon Aug 4 , 2025
    मुंबई। बिग बॉस फेम (Bigg Boss Fame) और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रुबीना कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसी बीच अब रुबीना की फैमिली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुबीना की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved