img-fluid

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 6 पैसे ऊंचा

December 17, 2020


मुंबई । अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार (Inter banking foreign currency exchange business) में बृहस्पतिवार को कारोबार के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 73.52 रुपये प्रति डालर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख जारी रहने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बना रहने से रुपये में मजबूती का रुख रहा।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बढ़ती उम्मीदों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कारोबार के शुरुआती दौर में 73.52 रुपये प्रति डालर पर खुला और पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे ऊंचा रहा। इससे पहले बुधवार को यह कारोबार की समाप्ति पर डालर के मुकाबले यह पांच पैसे ऊंचा रहकर 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.44 प्रतिशत नीचे रहकर 90.05 अंक पर रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.52 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया

Share:

  • केन्द्र ने किसानों की चिंता का निवारण किया और आगे भी बातचीत को तैयार : पुरी

    Thu Dec 17 , 2020
    चंडीगढ़। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीन कृषि संशोधित बिलों पर बात करते हुए कहा कि केंद्र ने किसानों की एमएसपी या मंडियों से जुड़ी सभी प्रमुख चिंताओं का निवारण किया है लेकिन किसानों के पास कोई और शिकायत है तो केंद्र सरकार उनसे आगे की बातचीत करने के लिए भी तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved