
कीव। यूक्रेन (Ukraine) में ताबड़तोड़ हमले कर रहे रुस (Russia) ने राजधानी कीव (kyiv) समेत यूक्रेन (Ukraine) के 4 बड़े शहरों में सीजफायर का एलान किया है। हालांकि ये सीजफायर कब तक रहेगा इसके बारे में रुस (Russia) की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि रुस ने यूक्रेन में एक के बाद कई हमले कर राजधानी सहित कई बड़े शहरों को मलबे के ढेर में बदल दिया था। राजधानी कीव में अस्पताल में भी मिसाइल से हमले किए गए थे, जिसके बाद रुस ने यूक्रेन में फंसे लोगों को निकलने के लिए कुछ समय के लिए युद्धविराम का ऐलान किया था, जिसके बाद फिर से रुस की तरफ से हमले शुरु कर दिए गए थे। आज फिर रुस ने एक बार युद्धविराम का एलान किया है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 12वें दिन रूस ने पूरे यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। सीजफायर 12 बजे से शुरू होगा। इस दौरान यूक्रेन के अलग अलग शहरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। रुस ने ये दूसरी बार है जब यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया है। इससे पहले भी दो शहरों में सीजफायर किया गया था, हालांकि रूस ने इसे कुछ घंटों में खत्म करके तेज बमबारी शुरू कर दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved