
कीव। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग जारी है। रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेनी वायु सेना (Air Force) ने सोमवार को कहा कि रूस ने जंगध के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला (Drone Attack) किया है। रूस की ओर से इस हमले में बमबारी के लिए 479 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, ड्रोन के अलावा यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइलें भी दागी गई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved