img-fluid

रूस ने भारत समेत चार देशों पर लगा ट्रैवल बैन हटाया

January 27, 2021


मॉस्‍को । रूस (Russia) ने भारत समेत चार देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटा लिया गया है। रूसी दूतावास ने ट्वीट किया, भारत, फिनलैंड, वियतनाम और कतर के नागरिकों के रूस में प्रवेश पर कोरोना वायरस के चलते लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे संबंधित आदेश पर रूसी सरकार के चेयरमैन मिखाइल मिशुस्तिन ने 25 जनवरी को दस्तखत कर दिया है।



  • रूसी सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन देशों के नागरिकों को हवाई चेकप्वाइंट के जरिये रूस में प्रवेश की इजाजत होगी। इन देशों में आवास की अनुमति वाले लोगों को भी यह सुविधा दी जाएगी। बदले में रूस के नागरिक भी इन देशों की यात्रा कर सकेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण में बढ़ोतरी के बाद रूस ने 16 मार्च, 2020 को यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था।

    वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने यूरोप (Europe) से आने वाले यात्रियों पर फिर से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर भी यह प्रतिबंध लगाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन पाकी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध नए स्ट्रेन को देखते हुए लगाया है। दोनों स्थानों से यात्रा पर प्रतिबंध का निर्णय राष्ट्रपति जो बाइडन ने मेडिकल टीम की सलाह पर लिया है।

    दरअसल, हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने एक कार्यकारी आदेश में निर्देश दिया था कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड गणराज्य और ब्राजील पर लागू यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया जाए।

    Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Jan 27 , 2021
    युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.45, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, बुधवार, 27 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved