मॉस्को । अंतरिक्ष में रिकॉर्ड (record in space) 437 दिन बिताने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री डॉ. वलेरी पोल्याकोव (Russian cosmonaut Dr. Valery Polyakov) का निधन हो गया है। वे 80 साल के थे।
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मॉस ने डॉ. वलेरी पोल्याकोव के निधन की घोषणा की है। पोल्याकोव 8 जनवरी 1994 को अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। अंतरिक्ष में 437 दिन 17 घंटे 38 मिनट बिताने के बाद 22 मार्च 1995 को वापस आए थे। इस दौरान 7075 बार धरती के चक्कर लगाए और लगभग 19 करोड़ मील अंतरिक्ष यात्रा की।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉस्मॉस ने उनकी मृत्यु की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें हीरो ऑफ सोवियत यूनियन और पायलट कॉस्मोनॉट ऑफ यूएसएसआर जैसी मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया था। उनके शोध से यह बात स्पष्ट हुई थी कि मानव शरीर दूर अंतरिक्ष में भी तमाम दुश्वारियों का सामना करने में सक्षम है। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved