img-fluid

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी, बाहरी दखलंदाजी के गंभीर परिणाम होंगे

February 24, 2022


नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति (Russian President) ब्लादिमीर पुतिन (Bladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुये (Declaring War) पश्चिमी देशों (Western Countries) को चेतावनी दी है (Warns) कि अगर कोई बाहरी दखल देने की सोचेगा (External Interference) तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतने होंगे (Will have Serious Consequences), जो उसने इतिहास में नहीं झेला होगा।


ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने अपने टीवी संदेश में कहा ,जो भी बाहरी इस मामले में दखल देने की सोच रहा है, वह यह जान ले कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतान होंगे,जो उसने इतिहास में नहीं भुगता होगा। यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की पुतिन की घोषणा के बाद कीव में धमाकों की आवाज सुनी गयी।

पुतिन के आक्रामक तेवर को देखते हुये संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने उनसे अपनी तोपों को रोकने का आग्रह किया था। गुटरेस ने कहा कि अगर सच में सैन्य अभियान की तैयारी हो रही है तो राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें। पहले ही बहुत लोग मारे जा चुके हैं।

पुतिन ने लेकिन संरा महासचिव के आग्रह को अनसुना करते हुये टीवी पर कहा कि वह यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की अनुमति दे रहे हैं और यह अभियान यूक्रेन पर कब्जे के लिये नहीं है।पुतिन ने साथ ही यूक्रेन की सेना से कहा कि वे अपने हथियार छोड़ दें और घर लौट जायें। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की ओर से मिल रहे खतरे के लगातार संकेत के बीच रूस अस्तित्व में नहीं रह सकता है। रूस और यूक्रेन की सेना के बीच झड़प को टाला नहीं जा सकता है।

Share:

  • उमरिया जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरा तीन साल का बच्चा 

    Thu Feb 24 , 2022
    उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया (Umaria of Madhya Pradesh) जिले से एक बड़ी खबर आई है। जिले के ग्राम बड़छड़ में गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे एक तीन साल का बच्चा बोरवेल (baby borewell) के 40 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिर गया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved