img-fluid

10 अगस्त तक रूसी वैक्सीन

July 29, 2020


मॉस्को। कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस से अच्छी खबर आई है। रूस दो हफ्तों में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे सकता है। इस वैक्सीन को मॉस्को स्थित गमलेया इंस्टिट्यूट ने बनाया है। मंजूरी मिलने के बाद 10 अगस्त तक वैक्सीन बाजार में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो रूस वैक्सीन तैयार करने वाला पहला देश होगा। वैक्सीन का सप्लाय सबसे पहले उसके अपने देश में होगा।
ऑक्सफोर्ड से आगे निकली मॉडर्ना वैक्सीन
उधर, कोरोना वायरस को लेकर मॉडर्ना की वैक्सीन ऑक्सफोर्ड से भी आगे निकल गई है। मॉडर्ना की वैक्सीन बंदरों पर हुए ट्रायल में पूरी तरह कारगर साबित हुई है। इस वैक्सीन ने नाक और फेफड़ों में कोरोना वायरस को अपनी कॉपी बनाने से रोकने में सफलता हासिल की है। यह विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दूसरों में संक्रमण का फैलाना रुक जाता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन में इस तरह के परिणाम सामने नहीं आए थे।

Share:

  • आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर, जानिए रेट्स

    Wed Jul 29 , 2020
    नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जस का तस रखा है. रविवार के बाद से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। रविवार को डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तब से न बढ़ोतरी और न ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved