img-fluid

यूक्रेन संकट: युद्ध के चलते खतरे में पड़ी 19 सरोगेट शिशुओं की सुरक्षा, बायोलॉजिकल माता-पिता यात्रा करने में असमर्थ

March 13, 2022

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच आज लगातार 18वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच तीन से अधिक बार की वार्ता के बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों में से कोई देश झुकने को तैयार नही है जिसके चलते इसका खामियाजा आम लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बमबारी से कीव शहर में तबाही मची हुई है। कई लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। इन सब के बीच एक मार्मिक घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार कीव के एक बेसमेंट में 19 सरोगेट बच्चे फंस गए हैं जिसकी देखभाल कुछ केयरटेकर द्वारा तो की जा रही है लेकिन इनकी जान को अभी भी खतरा है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि इनके बायोलॉजिकल माता-पिता यात्रा करने में असमर्थ हो रहे हैं। वे सभी युद्ध संकट के कारण यहां नहीं आ पा रहे हैं।


बायोलॉजिकल माता-पिता यात्रा की मजबूरी
दरअसल, अधिकांश बायोलॉजिकल माता-पिता दूसरे देश के निवासी होते हैं लेकिन जब उन्हें सरोगेसी के जरिए बच्चे की जरूरत होती है तो वे यूक्रेन में आते हैं और फिर समझौता करके चले जाते हैं। फिर जब बच्चे जन्म लेते हैं तो उसे लेने के लिए आते हैं। लेकिन इस बार समस्या यह है कि रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ चुका है जो कि लगातार 18 दिन से जारी है। ऐसे में यूक्रेन में प्रवेश करना मुश्किल हो रहा है।

यूक्रेन में सरोगेसी के जरिए सबसे ज्यादा बच्चे जन्म लेते हैं
दरअसल, दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यूक्रेन में सरोगेसी के जरिए सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन युद्ध शुरू होने के चलते इसका असर सरोगेसी इंडस्ट्री पर भी पड़ने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार आस-पास के देश के लोग भी सरोगेसी के जरिए बच्चे प्राप्त करने के लिए यूक्रेन में आते थे लेकिन युद्ध संकट के चलते अब नहीं आ पा रहे हैं।

Share:

  • सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, शोपियां में CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी गिरफ्तार

    Sun Mar 13 , 2022
    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां में सीआरपीएफ (CRPF) जवान की हत्या करने वाला आतंकी को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। इतना ही नहीं सुरक्षाबलों ने आतंकी वारदात को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved