
डेस्क। पिछले साल अहान पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है। अहान को भी खूब फेम मिला। लेकिन एक्टर बनने से पहले अहान ने एक नहीं कई करियर अपने लिए चुने। आखिर में उन्होंने एक खास वजह से एक्टर बनने का फैसला किया।
हाल ही ग्रेजिया (Grazia) से की गई बातचीत में अहान पांडे ने बताया कि उन्होंने एक्टर बनने से पहले कई करियर चुने थे। वह कहते हैं, ‘सोलह साल की उम्र में, मैंने डीजे का प्रोफेशनल ट्राई किया। फिर म्यूजिक प्रोडक्शन में हाथ आजमाया। मेरा एक ग्रुप था जिसका नाम ‘बेस ट्रैप’ था। इसमें हमने कुछ ट्रैक रिलीज किए। फिर मैं वीडियो गेम डिजाइन में आया।’
अहान पांडे आगे कहते हैं, ‘आखिर में मैंने फिल्म सेट पर असिस्ट करना शुरू किया क्योंकि कहानी कहने का पैशन मेरे अंदर कहीं छुपा था। मैंने फिल्म सेट पर सब कुछ चुपचाप देखा। उसके बाद मैंने अपना पहला फिल्म ऑडिशन भी दिया। तब मुझे पता चला कि सही लोगों के सामने परफॉर्म करना कैसा लगता है? यहीं से मैंने तय किया कि मैं इसी एक चीज पर टिका रहूंगा। मजे की बात यह है कि इतनी सारी चीजें करने की चाहत ने मुझे सिखाया कि एक्टिंग क्यों परफेक्ट है। मुझे उन सभी चीजों को करने का मौका एक्टिंग में ही मिल जाता है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved