img-fluid

आयुष शर्मा के दादा पंडित सुखराम शर्मा के निधन पर सलमान ने जताया दुख, इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात

May 12, 2022


डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा के दादा व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम शर्मा का मंगलवार रात निधन हो गया। 94 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनाली में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती देख उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया था।

सुखराम शर्मा के निधन से राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत तक में शोक की लहर है। इस बीच सलमान खान ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष के दादा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आयुष के दादा श्री सुखराम जी के निधन पर उनके पूरे परिवार को मेरी भावपूर्ण संवेदना।’


आयुष ने किया था भावुक पोस्ट
इससे पहले आयुष शर्मा ने अपने दादा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ‘बहुत भारी मन से मैं अपने प्यारे दादा जी पंडित सुखराम शर्मा को विदाई दे रहा हूं। भले ही आप चले गए हैं, लेकिन फिर भी मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, मेरा ध्यान रखेंगे, मुझे राह दिखाएंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे, जैसे आप हमेशा देते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, दादा जी हम आपको बहुत याद करेंगे।’

बता दें कि एक दिन पहले एक्टर ने उनके दादा को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से सावधान रहने की अपील की थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके दादा बहादुरी से लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा था।

Share:

  • 'बाप हमेशा बाप ही रहेगा', बॉलीवुड बनाम साउथ के मुद्दे पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात

    Thu May 12 , 2022
    मुंबई। भारतीय सिनेमा में हिंदी बनाम साउथ के बीच की जंग बढ़ती जा रही है। इस विवाद में महेश बाबू के बयान में आग में घी डालने का काम किया है। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में आने के लिए माफ मना करते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड वाले अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। महेश बाबू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved