img-fluid

Salman Khan ने इमरान हाशमी को सबके सामने किया किस

November 20, 2023
मुंबई (Mumbai)! सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 (Tiger 3) का जादू इस वक्त सिनेमाघरों में चल रहा है। दिवाली 12 नवंबर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने छह दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म ने देशभर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मुख्य कलाकार सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी एक साथ आए।

”टाइगर 3” के सक्सेस इवेंट में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी शामिल हुए। इस मौके पर सलमान ब्लू टी-शर्ट और डेनिम पहनकर आए। तो वहीं कैटरीना पीले रंग के वन पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इमरान ने काली टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी थी। इस इवेंट में सलमान-कटरीना ने फिल्म के गाने ”लेके प्रभु का नाम” पर डांस किया। सलमान ने इमरान हाशमी को भी किस किया।



इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा , ””फिल्म में कैटरीना हैं तो थोड़ा रोमांस तो होगा ही।”” इसके बाद सलमान खान ने इमरान हाशमी की तरफ देखते हुए कहा, ””अगर इमरान ने आतिश का किरदार नहीं निभाया होता तो ऐसा होता.”” बाद में सलमान ने इमरान को किस किया। ये देख कैटरीना भी सलमान की इस हरकत पर हंसती नजर आईं और दर्शक भी हंसने लगे। सलमान खान का इमरान को किस करते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, यह सलमान खान और कैटरीना कैफ की जासूसी फिल्म का तीसरा भाग है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में ”एक था टाइगर” और ”टाइगर जिंदा है” थीं। ये दोनों ही एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आए थे. उसके बाद अब तीसरे पार्ट ने भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Share:

  • ICC World Cup-2023 : उर्वशी रौतेला ने कहा था, भारत विश्व कप जीतेगा

    Mon Nov 20 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 (ICC World Cup-2023 ) का फाइनल शुरू हो गया है। इस महामुकाबले में भारत को चीयर करने के लिए एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अहमदाबाद पहुंची। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह फाइनल मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं, हालांकि भारत को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved