img-fluid

भीड़ के बीच फंसे सलमान खान… फैंस ने उठाए सिक्योरिटी पर सवाल

April 01, 2026

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. वो बेहद कामयाब हैं और इसी कामयाबी के साथ आती है दिक्कतें, जिनका सामना अक्सर भाईजान को करना पड़ता है. बीते सालों में कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. इन डेथ थ्रेट्स को देखते हुए सलमान की सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है, पर फिर भी कई बार इस सुरक्षा में चूक देखने को मिलती है.

आने वाले वक्त में सलमान की फिल्म मातृभूमि रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज से पहले सलमान फिल्म के प्रमोशंस करने के लिए कई जगह जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्टर के फैंस की परेशानी बढ़ा दी है.


  • इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक्टर को किस तरह से भीड़ ने घेरा हुआ है. हालांकि, सलमान के बॉडीगार्ड पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो एक्टर की सिक्योरिटी को टाइट रख सकें, पर फिर भी सलमान को देखने के लिए फैंस इतने बेकरार हैं कि वो किसी भी हाल में एक्टर के पास जाना चाहते हैं. सलमान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने उनकी सिक्योरिटी पर सवाल खड़े शुरू कर दिए. इसका एक कारण एक्टर को लगातार मिल रही धमकियां हैं.

    सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सलमान को इतनी बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक्टर के घर के बाहर गोलियां भी चलाईं गई थीं. ऐसे में उनकी सिक्योरिटी पर और भी ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए. वायरल वीडियो मुंबई के ठाणे इलाके के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम का है, जहां पर सलमान प्रेसिडेंट कप 2026 का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे.

    Share:

  • आज से स्कूल शुरू...बच्चों का तिलक किया..

    Wed Apr 1 , 2026
    शिक्षकों ने बच्चों के साथ खिंचवाई सेल्फी उज्जैन। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई हैं। पहला दिन स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूल प्राचार्यों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और विद्यार्थियों को किताबें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved