
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम से रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक Apoorva Lakhia ने फिल्म का नाम बदलने के पीछे की वजह साझा की है।
निर्देशक लखिया ने बताया कि नाम बदलने का फैसला अचानक नहीं लिया गया। फिल्म की शुरुआत से ही दोनों नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’रजिस्टर्ड थे। जैसे-जैसे फिल्म की मेकिंग आगे बढ़ी, उन्हें अहसास हुआ कि यह कहानी सिर्फ युद्ध की नहीं है, बल्कि इंसानियत, सिम्पैथी और सैनिकों के रोजमर्रा के अनकहे बलिदान की भी कहानी है। लखिया के अनुसार नया नाम फिल्म की रूह और सैनिकों के बलिदान को बेहतर तरीके से पेश करता है।
फिल्म के नए पोस्टर ने भी फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। पोस्टर में सलमान खान इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, उनके माथे पर चोट का निशान और हाथ खून से सने हुए हैं, जो साफ जाहिर करता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक ने कहा कि फिल्म का मकसद लड़ाई के बीच इंसानियत को बचाए रखना है, और नया टाइटल और पोस्टर इस संदेश को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
रिलीज को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म फिलहाल 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगस्त तक टालने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ, तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘मातृभूमि’ और सनी देओल की Lahore 1947 के बीच क्लैश देखने को मिल सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved