मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ (Salman Khan and Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर-3’ (‘Tiger-3’) 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब यह फिल्म ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म ‘टाइगर-3’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। अब जल्द ही यह चर्चित फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘टाइगर-3’ एक महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। वर्ष 2017 में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने दर्शकों में अपनी जगह बनाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान की झलक देखने को मिली थी। शाहरुख की इस वर्ष की दोनों फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ थिएटर और ओटीटी पर भी हिट रही हैं। तो अब देखना होगा कि सलमान खान की ‘टाइगर-3’ ओटीटी पर कितना धमाल मचाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved