img-fluid

Salman Khan की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पुलिस को सौंपा

May 22, 2025

डेस्क। सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। पहले 19 मई की आधी रात एक महिला ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन यानी 20 मई को सुबह एक अंजान शख्स ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। इसे भी सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने 19 मई को रात लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया था कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची थी। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।


मुंबई पुलिस अभी इस महिला के मामले की जांच कर ही रही थी, तभी एक और मामला सामने आया। गुरुवार सुबह एक बार फिर सुरक्षा घेरा को चकमा देकर एक शख्स सलमान के घर में घुसा। युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस युवक को भी बिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया। हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब की है, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। मुंबई पुलिस के डीसीपी का कहना है कि युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार शाम को सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया।

Share:

  • MP: बांटने भेजा गया था खराब गेहूं, शिकायत के बाद चेता प्रशासन; जांच में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया

    Thu May 22 , 2025
    शिवपुरी। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में राशन वितरण प्रणाली (Ration Distribution System) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गरीबों को बांटने के लिए भेजे गए सरकारी गेहूं (Government Wheat) की गुणवत्ता खराब (Quality Poor) पाई गई है। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने हरकत में आकर जांच करवाई, जिसमें खनियांधाना के जुंगीपुर गांव स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved