img-fluid

सलमान Vs अक्षय: बॉक्स ऑफिस पर होगा जबरदस्त टकराव अप्रैल में धमाका, भूत बंगला और बैटल ऑफ गलवान की भिड़ंत

February 08, 2026

नई दिल्ली।अप्रैल 2027 में बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस (box office)पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। मार्च में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)और यश स्टारर टॉक्सिक(Yash starrer Toxic)के बाद अप्रैल में सलमान खान(Salman Khan ) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान दस्तक देने जा रही है। लेकिन ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar )भी अपने स्तर की फिल्म लेकर आ रहे हैं। अक्षय की नई फिल्म भूत बंगला (Haunted Bungalow)सलमान की फिल्म से एक हफ्ते पहले यानी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान ने शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया ने किया है। इस फिल्म से सलमान की फैंस में उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

वहीं अक्षय की भूत बंगला एक हॉरर फिल्म है जिसमें परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि भूत बंगला हॉरर जॉनर की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती है।

अप्रैल में बॉक्स ऑफिस की रेस में सिर्फ ये दोनों ही फिल्में नहीं हैं। 30 अप्रैल को राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी और 1 मई को रितेश देशमुख की राजा शिवाजी भी रिलीज हो रही हैं। इस तरह एक या दो हफ्तों के गैप के साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे क्लैश की संभावना बढ़ रही है।


  • फिल्मों के इस शेड्यूल से न सिर्फ दर्शकों की नजरें जुड़ी होंगी बल्कि मेकर्स के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। यदि अक्षय और सलमान की फिल्मों की रिलीज़ डेट्स यथावत रहती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है।

    फिलहाल इन फिल्मों की आधिकारिक रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि अप्रैल-मई 2027 का यह महीना बॉलीवुड के लिए सुपरस्टार्स का महायुद्ध साबित होगा।

    Share:

  • कैंसर फाउंडेशन हास्पिटल इंदौर को 60 लाख रुपए का सहयोग मिला

    Sun Feb 8 , 2026
    एक दानदाता ने इलाज के लिए 25 लाख दिए तो दूसरे ने 30 लाख की मॉडर्न कैंटीन बनवाई, तीसरे ने हजारों का स्टील फर्नीचर दिया इन्दौर। आर्थिक बजट (Economic budget) के अभाव बहाना बनाकर कई बार जब शासन और प्रशासन हाथ ऊंचे कर देता है, तब इंदौर (Indore) के दानवीर दानदाता (Generous donor) आगे आकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved