img-fluid

जैन मुनि निकलंक सागर जी की समाधि

April 27, 2021

  • दो साल पहले भोपाल में किया था चातुर्मास

भोपाल। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज (Acharyashree Vidyasagar Ji Maharaj) के योग्य शिष्य मुनि श्री निकलंक सागर (Shri Nekalank Sagar) जी महाराज की कल देर रात गुना जिले के बजरंगगढ (Bajranggarh) जैन तीर्थ पर समाधि हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह किया गया। उनकी समाधि से जैन समाज में शोक की लहर है। मुनि श्री निकलंक सागर जी महाराज (Shri Nikalank Sagar Ji Maharaj) ने दो साल पहले भोपाल के चौक मंदिर में चातुर्मास किया था। मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज (Shri Prasad Sagar Ji Maharaj) के संघ में शामिल मुनि श्री निकलंक सागर जी महाराज (Muni Shri Nikalank Sagar Ji Maharaj) ने भोपाल (Bhopal)  में युवा पीढ़ी को धर्म से जोडऩे के साथ साथ भगवान की शांतिधारा से लोगों को जोड़ा था। भोपाल जैन समाज ने मुनिश्री की प्ररेणा से भोपाल (Bhopal) में चांदी का रथ भी बनवाया था। उनके भोपाल चातुर्मास के दौरान धर्म की काफी प्रभावना हुई थी।

Share:

  • शहर में फैल गया कोरोना, तब रेलवे ने मुंबई की एक ट्रेन निरस्त की, एक के फेरे कम किए

    Tue Apr 27 , 2021
    फिर भी पुणे और दक्षिण भारत से मुंबई होकर आ रही है ट्रेनें इंदौर।  पिछले महीने महाराष्ट्र (Maharashtra) में जब कोरोना तबाही मचा रहा था तब रेल और सडक़ मार्ग से बड़ी संख्या में लोग वहां से आ रहे थे और इंदौर में भी अप्रैल की शुरूआत से मरीजों की संख्या बढऩे लगी। रेलवे को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved