img-fluid

समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे अबू आजमी

November 19, 2025

मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष अबू आसीम आजमी ने बुधवार को मुंबई में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनाव में उनकी पार्टी पूरी तरह अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस समेत किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। आजमी ने कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह ही मुंबई BMC चुनाव में भी समाजवादी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी आखिरी मौके पर हमारे साथ धोखा करती है। आखिरी वक्त पर फैसला बदल देती है। इसलिए अब हम किसी पर भरोसा नहीं करेंगे।’


अबू आजमी ने कहा कि BMC की कुल 227 सीटों में से समाजवादी पार्टी करीब 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विचार-विमर्श करके ही लिया गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं करती। उसे उसके घमंड ने डुबो दिया है। पार्टी में लीडरशिप की भारी कमी है।’ बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में BMC चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है और अलग-अलग सियासी दल अपने-अपने समीकरण बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share:

  • पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को AK 47 से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली

    Wed Nov 19 , 2025
    गुरदासपुर। गुरदासपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक भूतपूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। भूतपूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को एक-47 से गोली मारी थी। घटना बीती रात गांव गुत्थी की है। पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved