
इंदौर। नगर निगम ने रामप्याऊ से लेकर जिला कोर्ट तक एमजी रोड के हिस्से को संवारने का काम तेज कर दिया है। इस रूट पर अधिकांश स्थानों पर निगम के मार्केट और बिल्डिंग हैं। इनकी मरम्मत के साथ-साथ एक ही पैटर्न पर रंगरोगन होना है। नगर निगम ने इसके लिए पहले दौर में अभिभाषकों के चैंबर वाली बिल्डिंग का चयन किया है, जिसके बाद जिला कोर्ट के पास और सामने स्थित बिल्डिंग पर एक जैसे बोर्ड लगने का काम भी शुरू हो गया है।
जल्द ही यहां की रंगत बदली हुई नजर आएगी। बिल्डिंग को एक जैसे रंगों में सजाया-संवारा जाएगा। इसकी तैयारी भी इसलिए तेज है कि ये काम स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले पूर्ण किए जाने का टारगेट है। यह पैटर्न अब तक जयपुर और अन्य शहरों में रहा है। इंदौर के इस हिस्से को इसी पैटर्न पर संवार देने के बाद ये खूबसूरत नजर आएंगे। अगले चरण में मार्केट संवारने के साथ ही अभिभाषकों के चैंबर वाली बिल्डिंग का सुधार कार्य भी किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved