
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में संदीप घोष के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब इसे लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि ‘आरजी कर मामले में संदीप घोष को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि वह लंबे समय से रैकेट में शामिल था। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो और भी नाम सामने आएंगे। संदीप घोष ही आरजी कर के भ्रष्टाचार और हिंसा के मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।’

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved