
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)में बड़े बदलाव (changes) देखने को मिल रहे हैं और इसी बीच टीम के नए कप्तान रियान(captain,Riyan) पराग ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संजू सैमसन(Sanju Samson) की भरपाई करना लगभग नामुमकिन है, ठीक वैसे ही जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli or Rohit Sharma)की जगह लेना आसान नहीं है।
दरअसल इस सीजन से पहले राजस्थान ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने लंबे समय के कप्तान संजू सैमसन को Chennai Super Kings के साथ ट्रेड कर दिया था इस ट्रेड के तहत टीम में Ravindra Jadeja और Sam Curran को शामिल किया गया हालांकि करन चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो सकते हैं जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं
जयपुर में प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रियान पराग ने कहा कि संजू सैमसन सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम की पहचान थे उन्होंने कहा कि हम उनकी जगह किसी को ढूंढने के बारे में सोच भी नहीं सकते हम सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो टीम के लिए योगदान दें लेकिन सैमसन जैसा खिलाड़ी मिलना बेहद मुश्किल है
पराग ने यह भी कहा कि जैसे भारतीय क्रिकेट में कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों की जगह लेना आसान नहीं है उसी तरह सैमसन की कमी को पूरा करना भी किसी के लिए आसान नहीं होगा यह बयान इस बात को दर्शाता है कि टीम के अंदर सैमसन की कितनी अहमियत थी
संजू सैमसन पिछले एक दशक से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और उन्होंने पिछले पांच सीजन में टीम की कप्तानी भी की उनके नेतृत्व में टीम एक बार फाइनल तक पहुंची और उन्होंने कई मौकों पर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया
अब सैमसन Chennai Super Kings के लिए खेलते नजर आएंगे जहां उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी खासकर हाल ही में उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई
राजस्थान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती टीम संतुलन बनाए रखना और नए कप्तान के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करना होगा सैमसन के जाने से टीम में जो खालीपन आया है उसे भरना आसान नहीं होगा लेकिन आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में नए खिलाड़ी अक्सर खुद को साबित करने का मौका भी तलाशते हैं
अब देखना दिलचस्प होगा कि रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स किस तरह इस चुनौती का सामना करता है और क्या टीम सैमसन की कमी के बावजूद इस सीजन में मजबूत प्रदर्शन कर पाती है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved