img-fluid

संकल्प अस्पताल का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त

April 09, 2026

  • नगर निगम ने सीएमएचओ को भेजा पत्र

जबलपुर। शहर में अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई अब तेज होती नजर आ रही है। नगर निगम जबलपुर ने एक अहम कदम उठाते हुए संकल्प मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन समाप्त कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेज दिया है। यह कार्रवाई धनवंतरी नगर क्षेत्र में संचालित इस अस्पताल के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर की गई है। नगर पालिक निगम की भवन शाखा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 36998507 के तहत इस अस्पताल के अवैध संचालन की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया कि महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत भूखंड क्रमांक ॥ढ्ढत्र-ष्ठ13 पर संचालित यह अस्पताल नियमों के विपरीत कार्य कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने भवन स्वामी को धारा 307(2) के तहत नोटिस जारी किया। जवाब में हाउसिंग बोर्ड से स्वीकृत आवासीय नक्शा तो प्रस्तुत किया गया, लेकिन अस्पताल संचालन या व्यावसायिक उपयोग की कोई वैध अनुमति नगर निगम के समक्ष पेश नहीं की गई।


  • नियमों का उल्लंघन, निगम सख्त
    नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आवासीय भवन में बिना अनुमति अस्पताल चलाना नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे न सिर्फ कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। नगर निगम ने पूरे मामले को आगे की कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को भेज दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग यह जांच करेगा कि अस्पताल के पास आवश्यक लाइसेंस, पंजीयन और अन्य वैधानिक अनुमतियां हैं या नहीं। गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने और संचालन बंद कराने की कार्रवाई हो सकती है।

    दूसरे अस्पतालों पर भी उठे सवाल
    इस कार्रवाई के बाद शहर में चल रहे अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कई जगहों पर नियमों की अनदेखी कर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। नगर निगम की इस पहल को अवैध अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना है। संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में प्रशासन ऐसे अन्य संस्थानों पर भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है।

    इनका कहना है
    नगर निगम से संकल्प अस्पताल के भवन अनुमति के दस्तावेज नहीं होने की बात कही गई इसलिए संकल्प अस्पताल का रजिस्टेशन समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
    आदर्श बिश्नोई, नोडल अधिकारी अस्पताल रजिटेशन

    Share:

  • मेडिकल में इम्युनोहिस्टोकेमिस्ट्री लैब की शुरुआत

    Thu Apr 9 , 2026
    कैंसर जांच और इलाज में आएगी सटीकता जबलपुर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में इम्युनोहिस्टोकेमिस्ट्री सुविधा का शुभारंभ किया गया। रिसर्च यूनिट में स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी तरह की पहली सुविधा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved