
नई दिल्ली। अभी हाल ही में कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी जिसपर काफी बवाल मचा था। इस टिप्पणी की वजह से कालीचरण महाराज को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अब संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर बड़ी बात कह दी है। रितेश्वर महाराज ने कहा है कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बोलने के लिए बाध्यता नहीं है।
बता दें कि रायपुर (Raipur) में बीते साल 26 दिसंबर को धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में देश भर के कई साधु संत शामिल थे। इसमें कालीचरण ने महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कालीचरण के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। कालीचरण को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved