img-fluid

लाल सागर में भारतीयों को ले जा रही नाव पर सऊदी ने किया हमला, हूतियों ने लॉन्च किया रेस्क्यू ऑपरेशन

October 22, 2026

नई दिल्ली: लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा सामने आया है. यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि जुकर द्वीप के पास एक नाव को निशाना बनाया गया, जिस पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे. हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने बताया कि उनकी टीम नाव पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक हूतियों की तरफ से ही जानकारी दी गई है.

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकर द्वीप के पास एक भारतीय नौका को निशाना बनाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे. उन्होंने कहा कि हूती नाव पर मौजूद लोगों को बचा रहे हैं और इस बारे में आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.


  • हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप
    याह्या सरी ने अपने बयान में सऊदी अरब की कार्रवाई को लापरवाही भरा कदम बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को खतरा पैदा होता है. हूती प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सऊदी अरब को ऐसी कार्रवाई करने से रोकने की अपील भी की.

    बाब अल-मंदेब के पास हुई घटना
    जिस इलाके में नाव को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है, वह लाल सागर में जुक़र द्वीप के पास है. यह क्षेत्र बाब अल-मंदेब जलमार्ग के नजदीक पड़ता है. बाब अल-मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी और आगे हिंद महासागर से जोड़ने वाला अहम समुद्री रास्ता है. इस रास्ते से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की आवाजाही होती है. फिलहाल नाव पर सवार 14 भारतीयों की स्थिति और उन्हें बचाने के अभियान के नतीजे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. सऊदी अरब की तरफ से इस कथित हमले पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है.

    Share:

  • दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इनकार

    Thu Oct 22 , 2026
    नई दिल्ली। संभावित खतरों और त्योहारी सीजन के कारण 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित दिलजीत दोसांझ के आरा इंडिया टूर कार्यक्रम को सुरक्षा देने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पहले यह कार्यक्रम एक नवंबर को होने वाला था। लेकिन, 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved