
डेस्क। सऊदी अरब में होने वाली हज यात्रा मुस्लिमों के लिए खास मायने रखती है। हज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक है। सऊदी अरब में हज करने पूरी दुनिया से मुसलमान पहुंचते हैं। हाल के वर्षों में हाजियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हज के दौरान कई अप्रिय घटनाएं भी हो जाती है जिसे रोकने के अब सऊदी अरब सरकार ने डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है। सऊदी सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों तरह के हाजियों के लिए हज को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए Nusuk Card जारी करने का फैसला लिया है जो प्रिंटेड रूप में उपलब्ध होगा।
AJEL.SA के अनुसार, हज और उमराह मंत्रालय में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अंडरसेक्रेटरी इंजीनियर अब्दुल अजीज अल-मुताहमी ने बताया कि Nusuk Umrah Card की इस पहल का मकसद जरूरी सेवाओं को आसान बनाना है। अल-मुताहमी ने अल-इखबारिया चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह कार्ड हाजियों के लिए कई सेवाओं को बेहद आसान बनाता है।’
Nusuk Card से मिलेंगी ये मुख्य सेवाएं
- Nusuk Umrah Card को खासतौर गैरकानूनी ढंग से हज पर आने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए लागू किया गया है।
- Nusuk Umrah Card का उद्देश्य हज को अधिक आसान बनाना और अवैध तौर पर हज करने वालों को रोकना है।
- Nusuk Umrah Card से हाजी शटल और बस सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- Nusuk Umrah Card अधिकारियों को मुख्य क्षेत्रों में सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
- Nusuk Umrah Card से परिवहन वाहनों के लिए रिफ्यूलिंग आसान हो जाएगी, जिससे समय बचेगा।
- Nusuk Umrah Card के जरिए हाजी आसानी से रहने की जगह के बारे में पता कर सकेंगे और अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
Nusuk Umrah Card से क्या होगा?
- Nusuk Umrah Card कई अन्य जरूरी पहलुओं को भी कवर करता है।
- यह कार्ड हाजियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा।
- हज करने वाले शख्स की पहचान सुनिश्चित होगी।
- इस कार्ड के जरिए हाजियों के विवरण का रिकॉर्ड हासिल करना आसान हो जाएगा।
- यह कार्ड हाजियों की जानकारी का रिकॉर्ड रखने में सऊदी सरकार की सहायता करेगा।
- हाजियों का व्यक्तिगत डेटा, पता और स्वास्थ्य रिकॉर्ड आसानी से पता चल जाएगा।