
डेस्क: यमन (Yemen) में बिगड़ती स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) में युद्ध (War) जैसे हालात बनते जा रहे हैं. यमन में दक्षिणी अलगाववादी गुट साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल ने हाल ही में हदरामौत और महरा प्रांतों के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया, जो यूएई समर्थित हैं. सऊदी अरब ने यूएई को खतरनाक बताते हुए धमकी दी कि वह यमन से अपनी सेना वापस बुलाए. एसटीसी ने सऊदी अधिकारियों ने विमान को 1 जनवरी को अदन एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया. UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed Bin Zayed Al Nahyan) के पाकिस्तान (Pakistan) दौरे से सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Prince Mohammed bin Salman) शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) और आसिम मुनीर (Asim Munir) पर भड़के हुए हैं.
पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने दावा किया कि UAE के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे की वजह से मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर या किसी और नेता से मिलने से इंकार कर दिया है. यमन में यूएई से भेजे गए हथियारों की खेप पर सऊदी के एयरस्ट्राइक के बाद शहबाज शरीफ ने नूरखान एयरबेस पर यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया था. PAK सेना के पर्व अधिकारी के मुताबिक मुनीर चाहते थे कि यूएई के राष्ट्रपति के दौरे का सऊदी बुरा न माने. इसके लिए वह प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने रियाद जाने की प्लानिंग कर रहे थे.
आदिल राजा ने कहा कि आसिम मुनीर की यह प्लानिंग धरी रही गई क्योंकि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ या वहां के किसी भी नेता से मिलने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज इस समय दुबई में हैं और यूएई सरकार से मिल रहे हैं. पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर ने दावा किया कि नवाज शरीफ और मरियम नवाज चाहते हैं कि यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद मुनीर पर दवाब बनाएं कि मरियम को पाकिस्तान का पीएम बनाया जाए.
आदिल राजा के कहा, ‘इस समय आसिम मुनीर यूएई के राष्ट्रपति के इशारे पर काम कर रहे हैं. वहीं सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान चाहते हैं कि इमरान खान को जेल से निकाला जाए. सऊदी के प्रिंस इस समय पाकिस्तान से गुस्सा हैं और कह रहे हैं कि मैं तुमको दिखाता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं. उनके इस रुख से मुनीर डरे हुए हैं. हाल ही में मुनीर को सऊदी ने सम्मान दिया, लेकिन खुद प्रिंस इसे देने के लिए नहीं आए.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved