img-fluid

वैज्ञानिकों ने विकसित की मच्छरों से बचाने वाली अंगूठी, जानें इसकी खास बातें

October 13, 2022

बर्लिन। जर्मनी की मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ऐसी नई 3डी प्रिंट वाली अंगूठी बनाई है। इसे पहनने से मच्छर और छोटे कीड़े काफी समय तक दूर रहते हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रेऐ एंद्रोस्च ने बताया वैज्ञानिकों ने इस अंगूठी के प्रोटोटाइप में मच्छरों को भगाने वाले जाने-माने पदार्थ आईआर-3535 का इस्तेमाल किया। इससे निकलने वाला मच्छररोधी स्राव त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।


  • इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल में छपे शोध के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने विशेष 3डी प्रिंटिंग तकनीकी से बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर में नियंत्रित ढंग से मच्छररोधी द्रव्य को पहुंचाया। टीम का ध्यान ऐसी वस्तु के विकास पर था, जिससे आसानी से मच्छरों को दूर रखा जा सके, जैसे पहनी जाने वाली अंगूठी या ब्रेसलेट।

    एक सप्ताह से ज्यादा समय तक करेगी काम
    कई प्रयोगों के बाद टीम ने अनुमान लगाया कि शरीर के 37 डिग्री तापमान पर मच्छररोधी द्रव्य समाप्त होने में एक हफ्ते से ज्यादा समय लगेगा। इसमें इस्तेमाल वस्तुओं के विकल्पों की तलाश भी की जा सकती है।

    Share:

  • दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले 70,000 के पार पहुंचे, WHO ने सबसे मुश्किल समय के लिए किया आगाह

    Thu Oct 13 , 2022
    जिनेवा। दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसी के साथ WHO ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पूरी दुनिया को इस वायरस की वजह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved