img-fluid

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार, भोपाल में हजारों सिलेंडर बरामद

March 14, 2026

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसका असर अब पूरी दुनिया भर में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। भारत भी इस युद्ध के असर से अछूता नहीं है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अब भारत में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। हालांकि भारत सरकार बार-बार लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील कर रही है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। लोग अपनी जॉब से छुट्टी लेकर सुबह से लाइन में एक सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कई को शाम होते-होते मायूसी ही हाथ लग रही है।

देशभर में जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई
सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को लेकर सख्त है, हर राज्य में पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है। महंगे दामों पर सिलेंडर बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। होटल-रेस्टरेंट्स अब इंडक्शन और कोयले के सहारे चलने पर मजबूर हो गए हैं। आपदा के वक्त अवसर तलाशने वालों पर कार्रवाई हो रही है, एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सरकार की पूरी नजर है। मुंबई से लेकर यूपी तक एलपीजी होर्डिंग करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।


  • भोपाल में हजारों सिलेंडर बरामद
    एमपी के भोपाल में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां एक बंद पड़ी गैस एजेंसी से पुलिस और प्रशासन ने मिलकर 668 सिलेंडर बरामद किए हैं। यहां तीन ट्रक सिलेंडर मिले हैं, जो क्राइसिस के वक्त बहुत बड़ी कामयाबी है। बिना रजिस्टर में दर्ज किए गए 1574 सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बंद पड़ी गैस एजेंसी महंगे दामों में लोगों को एलपीजी सिलेंडर बेच रही थी।

    मुंबई में भी जगह-जगह छापेमारी
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन हो रहा है। मुंबई के वर्ली में प्रशासन ने रेड के दौरान घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। रेड के दौरान 5 किलो के 6 भरे, और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आरोप है कि अवैध तरीके से सिलेंडर भरकर बेचने का काम चल रहा था। मुंबई में एलपीजी संकट के चलते कई बड़े रेस्टोरेंट्स बंद हो चुके हैं। कुछ संकट के बीच अब चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट्स में अब कोयले और लड़की की मदद से चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है।

    यूपी में लाइन में खड़े लोग
    यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एलपीजी संकट के बीच प्रशासन अलर्ट है। मुरादाबाद में जिलापूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी पर रेड की। एजेंसी के खिलाफ हेराफेरी की शिकायत मिल रहीं थी, जिसके बाद एक्शन लिया गया और गैस गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया। छापेमारी के दौरान गैस बुकिंग और सिलेंडर डिलिवरी में गड़बड़ी मिली। नोएडा में भी लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी कतार लगानी पड़ रही है।

    छत्तीसगढ़ में भी 741 सिलेंडर जब्त
    LPG संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी एक्शन मोड में है। राज्य में अलग-अलग जिलों में 102 जगहों पर रेड की गई। इस दौरान 741 सिलेंडर जब्त किए गए। रायपुर में सबसे ज्यादा 392 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की होर्डिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सिलेंडर मिल नहीं रहे हैं, जिसके चलते लोग गैस गोदाम के बाहर सुबह से ही कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। लोगों की सिलेंडर वाली परेशानी खत्म होते नजर नहीं आ रही है।

    Share:

  • PM मोदी ने इस राज्य को दी 18680 करोड़ की सौगात, कहा- भाजपा सरकार नवनिर्माण करेगी

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल का नवनिर्माण करेगी। पीएम ने टीएमसी को घुसपैठियों और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा। मोदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved