
पुलवामा। पुलवामा के मित्रिगम में आतंकियों के मौजूद होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक ठिकाने में दहशतगर्दों के ग्रुप की हलचल देखी गई। सुरक्षाबलों ने इसके बाद पूरे इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेरा गया।
आतंकियों ने अपने आप को घिरा देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर तीन से चार आतंकियों के होने की सूचना है। इस बीच क्षेत्र में आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved