
छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सुरक्षा बलों (security forces) को शनिवार को उस वक्त एकबार फिर बेहद अहम कामयाबी मिली, जब उसने सुकमा जिले (Sukma district) के मेट्टूगुड़ा में नक्सलियों (Naxalites) की ‘ऑर्डिनेंस फैक्टरी’ (हथियार बनाने की फैक्टरी) का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया, और इसक साथ ही वहां से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और विस्फोटक भी बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन को जिला बल सुकमा और कोबरा 203 बटालियन ने संयुक्त रूप से मिलकर काम करते हुए अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से वर्टिकल मिलिंग मशीन, बेंच वाइस, BGL लॉन्चर और खाली शेल, हैंड ग्राइंडर, लकड़ी के राइफल बट, ट्रिगर मैकेनिज्म, सोलर बैटरी, ड्रिलिंग बिट, IED पाइप्स और हथियार निर्माण से जुड़ा भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान मेट्टागुड़ा क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर शुक्रवार को जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन की टीम को ईरापल्ली और कोईमेंटा गांव की ओर रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे, तब उन्हें जंगल-पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए संचालित हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने वाली इकाई की जानकारी हुई जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को बड़ी क्षति पहुंचाने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री निर्माण इकाई संचालित की जा रही थी। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सलियों को गहरा नुकसान हुआ है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां और तेज होंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved