img-fluid

रोहित शेट्टी के शूटिंग सेट पर सुरक्षा बढ़ाई, डायरेक्टर के नजदीक जाने की नहीं होगी इजाजत

February 03, 2026

नई दिल्‍ली । रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5 )की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग (four rounds of firing)की थी। रिपोर्ट्स(reports) के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग(Lawrence Bishnoi gang) ने ली थी। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब उनके फिल्म सेट पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो पूरी तरह से मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद शुरू होने वाली थी। हालांकि अब शूटिंग उसी तय दिन से शुरू होगी या नहीं, इसका फैसला केवल रोहित शेट्टी ही करेंगे। लेकिन एक अन्य सूत्र का कहना है कि शूटिंग तय समय पर ही शुरू होगी और इसके लिए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। अगर शूटिंग शुरू होती है, तो सेट पर 60 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें पुलिस कर्मी और रोहित के पर्सनल बॉडीगार्ड शामिल होंगे।

सुरक्षा बढ़ाने के तहत सेट पर आने वाले हर व्यक्ति को रजिस्टर करवाना होगा और अपनी आईडी वेरीफाई करनी होगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की अनुमति केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर क्रू मेंबर तक, सभी को पहले से सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके अलावा हर आने-जाने वाली गाड़ी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वैनिटी वैन भी एंट्री से पहले जांच से गुजरना जरूरी होगी। कॉल शीट को मैनेज किया जाएगा और शूटिंग लोकेशन की जानकारी केवल लिमिटेड लोगों को ही दी जाएगी।

फायरिंग की घटना और सुरक्षा बढ़ाने के कारण रोहित शेट्टी की एक अन्य फिल्म भी फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं और इसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। अब लगभग दो हफ्तों की शूटिंग बाकी है, जिसे आगे पूरा किया जाएगा।


  •  

    सुरक्षा उपायों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चलते शूटिंग सेट पर काफी सावधानी बरती जा रही है। इसके बावजूद फिल्म की टीम शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीद है कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच गोलमाल 5 की शूटिंग बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाएगी।

    Share:

  • फिल्म का नाम रखने का कानूनी रास्ता: जानें कैसे होती है टाइटल की रजिस्ट्री और क्या है डायरेक्टर के IFTDA कार्ड की ताकत?

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता गोविंदा(Actor Govinda) ने एक बार कहा था कि उनके लिए फिल्म का नाम इतना महत्वपूर्ण(Important) है कि उन्होंने महज नाम पसंद न आने पर कई फिल्में रिजेक्ट कर दीं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब दो फिल्ममेकर्स(Filmmakers) एक ही नाम के लिए भिड़ जाते हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved