img-fluid

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद, 5 बार रह चुके हैं विधायक

November 10, 2024

डेस्क। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद (Mateen Ahmed) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हो चुके हैं। 5 बार विधायक (MLA) रह चुके मतीन अहमद को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 10 दिन पहले ही ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी (BJP) छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।


इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी की मजबूती बढ़ रही है और दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। मतीन अहमद से पहले उनके बेटे जुबैर और बहू शगुफ्ता ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। अब मतीन अहमद भी पाला बदल चुके हैं। मतीन अहमद 1993 से 2013 तक सीलमपुर सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए।

Share:

  • 'हम महिलाओं को देंगे 3 हजार, हमारा पैसा चोरी का नहीं,' संजय राउत ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

    Sun Nov 10 , 2024
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार पर निशाना साधा है। संयज राउत ने कहा कि हम महिलाओं (Womens) को 3 हजार रुपये (3 Thousand Rupees) देंगे। हमारा चोरी का पैसा (Money) नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved