
इंदौर। इंदौर लोकायुक्त (indore Lokayukt) की टीम द्वारा पिछले 2 दिनों से निरंतर अधिकारियों (suspended officers) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार (arrest) किया जा रहा है ,कल जहां एक ओर बुरहानपुर (burhanpur) में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का अकाउंटेंट रिश्वत लेते पकड़ाया था ,वहीं आज वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक ट्रैप हुआ है।
सहकारिता निरीक्षक सोसाइटी शुभ क्रेडिट सोसाइटी (Cooperative Inspector Society Shubh Credit Society) की चुनाव कराने के लिए ₹20000 की रिश्वत मांगी गई थी।
फरियादी ने यह बात लोकायुक्त (Lokayukt) को बताई जिस पर लोकायुक्त ने आज 10 हजार की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की टीम द्वारा उपायुक्त सहकारिता एवं उप रजिस्ट्रार कार्यालय में जांच अभी की जा रही है।बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने वाले पटवारी (patwari) का नाम अमर सिंह रघुवंशी (Amar Singh Raghuvanshi) जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved