img-fluid

सांबा में संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप, पैर में अंगूठी; उर्दू में नोट

October 24, 2026

डेस्क: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध कबूतर मिलने का मामला सामने आया है. जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. कबूतर के पैर में अंगूठी, उसके साथ उर्दू में लिखा एक संदिग्ध नोट और पाकिस्तानी करेंसी मिलने की शुरुआती जानकारी है. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आने-जाने वाले लोगों प नजर रखी जा रही है.

कबूतर के साथ मिले इन सामानों ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है. अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कबूतर कहां से आया और उसके साथ मिले नोट और पाकिस्तानी करेंसी का क्या उद्देश्य था.


  • जानकारी के मुताबिक सांबा के सीमावर्ती गांव मावा में काली माता मंदिर के पास पैर में कोड नंबर वाली अंगूठी पहने एक कबूतर मिला है. स्थानीय लोगों ने कबूतर को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जांच के दौरान कबूतर के साथ पाकिस्तानी करेंसी और उर्दू में हाथ से लिखा एक नोट मिला. कबूतर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और संबंधित एजेंसी व पुलिस के हवाले कर दिया.

    मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को भी दे दी गई है. इसके बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कबूतर के साथ पाकिस्तानी मुद्रा, उर्दू में लिखा नोट और कोड नंबर वाली अंगूठी मिलने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. हालांकि, कबूतर कहां से आया, नोट में क्या लिखा है और अंगूठी पर दर्ज कोड का क्या मतलब है, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved